भविष्य के 2023 व 2024 चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी सोशल मीडिया की अहम भूमिका!:- प्रदेशाध्यक्ष जोशी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा*
*द वॉइस आफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 26 अप्रैल
सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यशाला प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राष्ट्रीय आई टी व सोशल मीडिया संयोजक अमित मालीवाल,प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक योगेंद्र सिंह ने सत्र को संबोधित किया! मंचासीन अतिथियों में प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी मंचासीन थे!
सोशल मीडिया कार्यशाला में जोशी ने संबोधित करते हुए कहा पार्टी में सोशल मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है! पार्टी के संगठनात्मक बैठक आंदोलन अभियान आदि का पूरा कवरेज जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम नागरिकों को सोशल मीडिया के माध्यम से ही संभव हो पाया है! आने वाले प्रदेश व राष्ट्रीय चुनाव में सोशल मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है!
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले से जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली के नेतृत्व में सोशल मीडिया जिला संयोजक अजीत सिंह केसावत, जिला सहसंयोजक मीनाक्षी नाथ के मार्गदर्शन में जिले के सभी कार्यक्रमों का काफी अच्छा कवरेज सोशल मीडिया में किया गया है!
प्रदेश में हम सोशल मीडिया में अच्छे आयाम स्थापित कर रहे हैं!
जिले से कार्यसमिति में सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दिनेश सुथार शाहपुरा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विट्ठल शर्मा, आसींद विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश टेलर, सह प्रभारी दिनेश मेवाड़ा आदि ने भाग लिया!



