माहेश्वरी समाज की किशोरियों ने बड़े ही उत्साह के साथ देखी द केरला स्टोरी फिल्म
प्रदेश, जिला एंव नगर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क दिखाई फिल्म
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) माहेश्वरी समाज की किशोरियों ने बड़े ही उत्साह के साथ द केरला स्टोरी फिल्म देखी। महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक महिला मंडल, जिला माहेश्वरी महिला संगठन एंव नगर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में यह फिल्म दिखाई गई। प्रदेश अध्यक्ष अनिला अजमेरा ने बताया फिल्म देख कर रोंगटे खड़े हो गये। गुस्सा, नफरत, दया, बेबसी न जाने कितने भाव बार बार आजा रहे थे। भावनाओ पर काबू रखना कठिन था तो आँसुओ के माध्यम से बह निकला। जिलाध्यक्ष सीमा कोगटा व जिला सचिव प्रीति लोहिया ने बताया महिलाओं को लव जिहाद जैसी घटनाओं से बचाने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से सकडों महिलाओं, युवतियों और किशोरियों को द केरला स्टोरी निःशुल्क दिखाई गई। जिससे महिलाएं अपने धर्म के प्रति सजग रहें और धर्म की रक्षा के लिए ही काम करें। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी व नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया फिल्म देखने के बाद जब सभी से इस के बारे मे पूछा गया तो एक ही आवाज आई कि ये मात्र एक चित्रपट नही अपितु हिन्दुओ के जागृति का आगाज है। इस अवसर पर पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, मोना डाड, अंकिता राठी, कल्पना सोमानी, निशा काकानी, अनू मोदी, वीणा मोदी, भारती बाहेती, विनीता तोषनीवाल, राधा न्याति, मीनू झंवर, मधु समदानी, रंजना बिरला, मानकंवर काबरा, आशा मूंदड़ा सहित क्षेत्रिय माहेश्वरी महिला संगठनों की कई सदस्याएं उपस्थिति थी।


