पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेवादल कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया
======
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) कांग्रेस सेवादल कमेटी की ओर से स्थानीय नगरपालिका गांधी उद्यान में पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी गांधी की 31वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रतिमा पर श्रद्वा सुमन अर्पित किये।
अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा ने बताया कि संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जो सपना ,संचार क्रांति का देखा था वो वर्तमान में साकार हो रहा है और देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ रहा है यह सब राजीव गांधी की देन है जिन्होंने संचार क्रांति पर फोकस किया था उसी का नतीजा कि आज हम आधुनिक भारत में संचार क्रांति के माध्यम से दुनिया को मुट्ठी में बंद कर रखा है।
इस दौरान अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रामलाल नवाड़ा, जिला प्रशिक्षक ज्ञानचंद गोखरू, विजयनगर शहर अध्यक्ष दिनेश घूत, सेवादल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कांवडिया ,मूल सिंह राठौड़ ,बरल द्वितीय इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव, महावीर नाबेडा, इकबाल हुसैन, गोपाल सिंह चौहान, दिलीप सिंह,सुरेश धोबी, विनोद सैन, रामपाल सिंह चौहान,आरीफ मोहम्मद ,श्रवण नकवाल, भंवरलाल आरजिया सहित मौजूद थे।


