जयपुर में आयोजित होने वाले महा घेराव में भीलवाड़ा महिला मोर्चा भाग लेगी
5 जुलाई को जयपुर में महा घेराव में भाग लेने के लिए तैयारी बैठक आयोजित की
मोनू सुरेश छीपा।द वॉइस आफ राजस्थान
भीलवाड़ा 27 जून भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देश पर महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आज बैठक आयोजित कर 5 जुलाई को आयोजित होने वाले जयपुर में महाघेराव के बारे में विस्तार से रूपरेखा तैयार की गई! मां घेराव के आयोजन में भीलवाड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा भी बढ़ चढ़कर भाग लेगी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि मीटिंग में जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल ,मीनाक्षी नाथ,रेखा शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुभाष मंडल अध्यक्ष सुलक्षणा शर्मा, पार्षद इंदु बंसल, पार्षद इंदु टांक उपस्थित थी।


