भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 5 अगस्त को भीलवाड़ा में
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का पदभार ग्रहण समारोह संतों के आशीर्वाद से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के सानिध्य में आयोजित
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉइस आफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 3 अगस्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के सानिध्य में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का पदभार ग्रहण समारोह 5 अगस्त शनिवार को दोपहर 1:00 भव्य समारोह में भीलवाडा जिले के 7 विधानसभा के कार्यकर्ताओं की विशाल संख्या के साथ भाजपा जिला कार्यालय टंकी के बालाजी के सामने आयोजित होगा
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के पदभार ग्रहण समारोह में सांसद भीलवाड़ा जिले के पूर्व एवं वर्तमान विधायक जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख प्रधान चेयरमैन उप चेयरमैन नगर परिषद सभापति उपसभापति भाजपा प्रदेश पदाधिकारी सहित भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा के पूर्व वर्तमान जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी सभी 7 मोर्चा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र बूथ के पदाधिकारी हजारों की संख्या में इस विशाल कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय के बाहर 46 x 200 फीट का विशाल वाटर प्रूफ डोम में आयोजित होगा जिसमें भीलवाड़ा शहर के प्रमुख संतो के लिए अलग से मंच बनाया जाएगा जहां पर संत विराजमान होंगे इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है प्रमुख चौराहों भाजपा कार्यालय के आसपास सैकड़ों की संख्या में भाजपा के झंडे लगाएं जाएंगे भाजपा कार्यालय मे विशेष आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी ,कार्यकर्ताओं में पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए जबरदस्त जोश उत्साह है पहली बार पदभार ग्रहण समारोह इतने विशाल स्वरूप में विशाल संख्या में आयोजित होगा
युवा मोर्चा द्वारा भदाली खेड़ा चौराहे से विशाल वाहन रैली के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी को भाजपा कार्यालय लाया जाएगा
आई टी ओ बी सी मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर विशाल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा
महिला मोर्चा द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया जाएगा
सेल्फी प्वाइंट सबके आकर्षण का केंद्र रहेगा