नो बैग डे पर बालिका विद्यालय में हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता
बालिका विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रधानाचार्य हनवंत सिंह महेचा के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !प्रभारी शिक्षिका श्रीमती नीलम ने बताया कि इस शनिवार को विद्यालय परिसर में जलेबी रेस ,बोरा रेस, नींबू चम्मच रेस ,रस्साकशी आदि प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न समूह के मध्य करवाया गया इस अवसर पर बालिकाओं को व्याख्याता निधि सिंह ने गुड टच बैड टच की जानकारी दी
बोरा प्रतियोगिता में योगेश कुमार उर्वशी ,आशा ,संतोष प्रथम रही ,नींबू रेस में जन्नत ,नेहा प्रथम रहे ,रस्साकशी में चांदनी, उर्मिला ,तरुण ,प्रवीणा का समूह प्रथम स्थान पर रहा इस अवसर पर उप प्राचार्य यादवेंद्र सिंह गुलाब मीणा ,मोहनलाल ,कुसुम सुथार ,हेमंत कुमार, गिरधारी लाल वैष्णव ,अंजना वैष्णव ,राजूराम ,किरण कुमार, कविता हेमलता ,वीणा भटनागर, बिंदिया गोस्वामी ,सरोज राव ,कान सिंह राठौड़ का सहयोग रहा


