मातृकुंडिया में पंचमुखी महादेव मंदिर पर श्रद्धा के साथ चढ़ाई ध्वजा, जयकारों से गूंजा परिसर
मातृकुंडिया (सत्यनारायण सेन)। अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट, मातृकुंडिया के तत्वावधान में वैशाखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रभु श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर भव्य ध्वजा रोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेवाड़ के हरिद्वार के रूप में प्रसिद्ध मातृकुंडिया तीर्थ स्थल पर स्थित राज माली समाज की सराय में निर्मित इस मंदिर के आयोजन में मेवाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
विधि-विधान से हुआ हवन यज्ञ और अभिषेक
अखिल मेवाड़ राज माली समाज के अध्यक्ष एडवोकेट बी. एल. माली ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व निर्धारित समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान पंचमुखी महादेव के विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में शांति हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना की।
जयकारों के बीच मंदिर शिखर पर फहराई ध्वजा
शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के ऊंचे शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई गई। जैसे ही शिखर पर ध्वजा फहराई गई, पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘श्री पंचमुखी महादेव की जय’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती थी। ध्वजा रोहण के उपरांत भगवान की महाआरती की गई और उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
ये रहे आयोजन में उपस्थित
इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन के अवसर पर मातृकुंडिया ट्रस्ट के सचिव भगवान लाल माली (मालीखेड़ा), संगठन मंत्री रतन लाल माली (भेरूखेड़ा), नारायण लाल माली (पछमता), केशू लाल माली (मालीखेड़ा), शंकर लाल माली (पनोतिया), शंकर लाल माली (आरनी), मांगी लाल माली (राशमी), रतन लाल माली (मालियों की खेड़ी), मोहन लाल माली (खाखला), कन्हैया लाल माली (खा), रामेश्वर लाल माली (बामणियाकलां), बंशी लाल माली (घोड़ा की खेड़ी), नाना लाल माली (सिंगपुर), हीरा लाल माली (मालीखेड़ा), नाथू लाल माली (रेवाड़ा), गहरी लाल माली (शिवपुरा), भगवान लाल माली (पनोतिया), राजू लाल माली (राशमी) और पंडित गोपाल लाल सहित ट्रस्ट के सभी प्रबंधकारिणी सदस्य, पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजन मौजूद रहे।


