विधालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) जूना गुलाबपुरा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया।कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि वर्मा की अध्यक्षता एवं विनोद त्रिपाठी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। विज्ञान क्लब प्रभारी श्रीमती लीना चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देकर शरीर को कृमि से मुक्त किया जा सकता है। बच्चों को मिट्टी में खेलने से रोकना चाहिए इससे अत्यधिक संक्रमण फैलता है। इसीलिए सरकार द्वारा आज के दिन सभी स्कूलों में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोलियां दी जाती है और हम इस बीमारी से कैसे बच सकते हैं उन उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई। छात्रा खुशी प्रजापत द्वारा पोस्टर का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य रश्मि वर्मा, विनोद त्रिपाठी ने बताया कि कृमि संक्रमण द्वारा बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो सकता है अतः विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है।इस अवसर पर तुलसीराम टेलर, नीरजा भाटी, ललिता पारीक, सुनीता पंचारिया आदि शिक्षक उपस्थित थे। प्रभारी तुलसीराम टेलर ने बताया कि आज विद्यालय में 224 बच्चों को अल्बेंडाजोल की टैबलेट वितरित की गई।


