वस्त्र नगरी भीलवाड़ा शहर में बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनेगा विश्व कीर्तिमान ….
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान

भाजपा जिला प्रवक्ता राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष में होगा अनूठा आयोजन
151 किलो का वजन ओर 11x 11 फीट व्यास की रोटी होगी विशेष आकर्षण का केंद्र
महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी हंसराम जी उदासीन के आशीर्वाद पावन सानिध्य में भाजपा जिला प्रवक्ता राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्मदिन के उपलक्ष में एक अनूठा अद्भुत अकल्पनीय रोमांचित करने वाला सनातन संस्कृति को आगे बढ़ने वाला विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व रिकॉर्ड हरी सेवा धाम परिसर में 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा इसके बाद रोटी ओर पंचकुटा की सब्जी के साथ प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा
विदित रहे की ….गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था वर्ष 2012 में जिसमें विश्व की सबसे बड़ी रोटी का निर्माण किया गया था जिसका वजन 145 किलो था इस रोटी का व्यास 10 फिट गुणा 10 फिट का था जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी इस रोटी को देखने की उत्सुकता और कोतुहल देखते ही बनता था इसको बनाने के लिए बहुत बड़ा तवा और कई सारे हलवाई इस काम में दिन रात लगे थे
अब इस विश्व रिकार्ड को तोड़ने एवं नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कवायद प्रारंभ हो गई है और अति शीघ्र भीलवाड़ा शहर में नया विश्व कीर्तिमान बनेगा……. इस विश्व रिकॉर्ड के तहत 151 किलो से अधिक की रोटी जिसका व्यास 11×11 फीट को होगा इसकी मोटाई लगभग 75 एम एम की होगी इसको बनाने के लिए एक विशेष प्रकार का विशालकाय तवा तैयार किया जाएगा जिसकी लंबाई चौड़ाई 16 फीट x 16 फीट की होगी इसको तैयार करने के लिए विशेष कारीगर को बुलाया जाएगा साथ ही इस रोटी को बनाने के लिए हलवाइयों की टीम रहेगी
इस विशालकाय रोटी को देखने के लिए भीलवाड़ा शहर वीडियो में जबरदस्त उत्साह रोमांच और विशेष कर महिलाओं युवतियों मे बहुत अधिक उत्सुकता है हजारों लोगों की भीड़ इस दिन रहेगी


