प्रधानमंत्री ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा
स्थानीय नगर परिषद टाउन हॉल में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम में सांसद सुभाष बहेड़िया, भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला प्रमुख श्रीमती बरजी बाई भील, मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मा लाल जाट, जिला परिषद सीईओ मोहनलाल सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार का अनूठा कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत अंत्योदय, अंतिम पंक्ति के नागरिक को भी आयुष्मान भारत गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, किसान सम्मान किसान क्रेडिट कार्ड पीएम पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रमाण नैनो फर्टिलाइजर योजना आदि के पात्र नागरिकों को लाभ मिलेगा।
स्थानीय भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को मिलकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले, ऐसी जन जागरूकता का प्रचार व प्रसार करना चाहिए।


