मन की बात का 108 वां संस्करण पूरे जिले भर में देखा व सुना गया
*मन की बात में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नेशन फर्स्ट (राष्ट्र प्रथम)का संदेश दिया*
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा 31 दिसंबर
देश के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रसारित मन की बात के कार्यक्रम को भीलवाड़ा जिले में हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना व देखा। भीलवाड़ा जिले के मुख्य कार्यक्रम प्रताप मण्डल स्थित बूथ नम्बर 15, वार्ड नम्बर 21, पटेल नगर कर्मचारी काॅलोनी में मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह जादोन के निवास स्थान पर देखा व सुना गया।
मन की बात जिला संयोेजक विजय हिंगोरानी व प्रताप मण्डल संयोजक अशोक टहलानी के द्वारा सांसद सुभाष बहेडिया, जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा, नगर परिषद् सभापति राकेश पाठक, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी व अन्य आये हुए पार्षद गणों व पदाधिकारियों का तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में मन की बात के 108 वें संस्करण के चर्चा करते हुए 108 अंक का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि माला में 108 मनके, 108 आठ बार जप, मंदिर में 108 सीढ़ियाँ एवं 108 घंटियां आदि का उदाहरण देखर 108 अंक का विशेष महत्व बताया।
प्रधानमंत्री ने वोकल फाॅर लोकल व नए स्टार्टप, मेंटल हेल्थ एवं फिजीकल हेल्थ, व्यायाम आदि के बारे में चर्चा की। इसी के साथ आगामी 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले की जयंती मनाने की बात कही। शिक्षा एवं समाज सुधार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी के साथ तमिलनाडु के शिवगंगा साम्राज्य की रानी वेलू नाचियार के बारे में बताया जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध किया तथा पहली बार वूमेन ग्रुप बनाया। इस प्रकार मन की बात में प्रधानमंत्री ने दोनों वीरांगनाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के कार्यक्रम में चर्चा करते हुए लोक साहित्य एवं श्रीराम मंदिर निर्माण के इस अवसर पर अनेक प्रकार से की जा रही भजनों की रचना के बारे में भी बताया। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रीराम भजन के साथ ऐसी रचनाओं को शेयर करने की बात भी कही। इसी के साथ नेशन फस्र्ट (राष्ट्र प्रथम) का संदेश देते हुए देशवासियों को भारत को 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अशोक टहिलानी, पंडित अशोक शर्मा, लव कुमार जोशी, नरेश जाट, गजेंद्र सिंह, राम सिंह , उदय सिंह भाटी, शंभू लाल वैष्णव, अवधेश बिश्नोई, गिरिराज गहलोत, गणेश सुराणा, संदीप पाठक, हिमांशु शर्मा, पुरुषोत्तम बैरवा, दिलीप गोयल, ओम प्रकाश सिंह, राहुल त्रिवेदी, अभिषेक त्रिवेदी, अशोक चेचानी, शंभू सिंह , मंगलेश छिपा, दौलत अग्रवाल, रतन अग्रवाल, हरिश मानवानी, छैल बिहारी जोशी, अनिल जैन, दिनेश गेंगट, रतन प्रजापत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


