रामलीला में भगवान राम का किरदार करने वाले कलाकार प्राण प्रतिष्ठा के बाद चप्पल पहनेगे
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान*
शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर रोपा गांव के संजय कुमार गर्ग द्वारा प्रण के अनुसार राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के पश्चात नंगे पांव में चप्पल धारण करेंगे जानकारी के अनुसार फरवरी 2019 में प्रयागराज कुम्भ स्नान हेतु गए साथ ही पहली बार श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी दर्शन करने गए रामलला को तिरपाल तम्बू में देखकर मन क्षुब्ध हो गया राम मन्दिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने तक नंगे पैर रहने का संकल्प करके आये कि जब तक अयोध्या जन्मभूमि के राम मन्दिर में राम लला विराजमान नहीं होंगे तब तक अयोध्या लौट कर नहीं जाऊंगा और जीवन भर बिना चप्पल जूतों के रहूंगा



