भाजपा महिला मोर्चा ने श्याम मंदिर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा 20 जनवरी
अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश भर के मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत भाजपा जिला महिला मोर्चा ने आज श्याम मंदिर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में शास्त्री मंडल अध्यक्ष इंदु बंसल के अध्यक्षता में वार्ड नंबर 43 में श्याम मंदिर की सफाई का कार्यक्रम किया गया। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराज रहे हैं इसी उपलक्ष्य में महिला मोर्चा सभी जगह मंदिरों की साफ सफाई का आयोजन रखा गया है
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस पुण्य कार्य में जिला महामंत्री मीनाक्षी नाथ, शास्त्री मंडल महिला मोर्चा महामंत्री नेहा नागर ,रेखा भाटिया, मनु गोयल ,संता मालू, अमन कास्ट, बसंत पाराशर, मंजू दाधीच आदि महिलाएं भागीदार बनी।