*केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित*
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 24 जनवरी। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता की अध्यक्षता मे बुधवार को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्री नमित महेता ने बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली और परीक्षा परिणाम में वांछित सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री मेहता ने बैठक में विद्यालय प्राचार्य को कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त सेक्शन खोलने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में खेलकूद सम्बंधित गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर जोर देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए। विद्यालय प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
—000—


