*भाजपा ने नमो एप डाउनलोड करवाकर बनाए विकसित भारत एंबेसेडर*
*सांसद बहेडिया, जिलाध्यक्ष मेवाड़ा, सभापति पाठक ने किया शिविर का शुभारंभ*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 24 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा द्वारा आज जिले भर में नमो ऐप एवं विकसित भारत एंबेसडर अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद सुभाष बहेड़िया के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, अभियान के जिला संयोजक प्रहलाद त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल की विशिष्ट उपस्थिति में किया गया ।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर पहुंचने के उद्देश्य से देश भर में नमो एप विकसित भारत एंबेसडर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करा विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है। सूचना केंद्र चौराहे पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करवा कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई साथ ही विकसित भारत एंबेसेडर भी बनाए गए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छैलबिहारी जोशी, मंजू चेचाणी, जिला मंत्री गोपाल तेली, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, विधानसभा संयोजक अनिल जैन, मुकेश चेचाणी, विजय हिंगोरानी, महिला मोर्चा महामंत्री मीनाक्षी नाथ, रेखा शर्मा, इंदु बंसल, निशा जैन, इंदु टांक, नेहा नागर, सुलक्षणा शर्मा, ललिता शर्मा, मंजू पंचोली, बबिता अग्रवाल, जया धनवानी, रोमा लखवानी, आशा चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


