पुराना शहर माहेश्वरी सभा की स्मारिका विमोचन एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित
✍️ *मोनू सुरेश नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 29 मार्च
पुराना शहर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान स्मारिका प्रकाशन 2024 एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रामस्नेही वाटिका में भगवान महेश के द्वीप प्रज्वलन कर किया गया
मीडिया प्रमुख महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 44 पृष्ठ की बहूरंगीय स्मारिका में श्री पुराना शहर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के 3 वर्ष में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी एवं पुराना शहर में निवासरत 392 माहेश्वरी परिवारों का विस्तृत विवरण सम्मिलित किया गया है स्मारिका विमोचन में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, राधेश्याम सोमानी, कैलाश कोठारी,अशोक बाहेती, रमेश राठी, जगदीश कोगटा, कैलाश बाहेती, सत्यनारायण तोतला, अनिल बांगड़, केदार गगरानी ,महावीर समदानी , विकास समदानी ,केदार जागेटिया, देवेंद्र सोमानी स्मारिका का विधिवत विमोचन किया, स्नेह मिलन कार्यक्रम में पुराना शहर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश बाहेती, मंत्री सत्यनारायण तोतला,रमेश बाहेती, शिवकुमार बिरला, मनोज कचोलिया, जयप्रकाश मुंन्दडा,प्रमोद डाड ,सचिन काबरा, मोनु तोषनीवाल, मनीष भदादा, शांतिलाल भदादा, विनोद राठी, श्याम जागेटिया, शिव तोषनीवाल, शिवकुमार लाहोटी, मधुसूदन बहेडिया, संपत माहेश्वरी आदि उपस्थित थे


