महेश नवमी के अवसर पर लगेगा चारभुजा नाथ के छप्पन भोग
अभिषेक एवं भजन सरिता
का आयोजन भी होगा
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9530303019*
भीलवाड़ा 12 जून
श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के बडा मंदिर में महेश नवमी जयेष्ट शुक्ल नवमी,श्री हर जयंती के अवसर पर प्रातः 9 से 12 बजे तक छप्पन भोग दर्शन एवं भजन सरिता का विशेष आयोजन किया जाएगा,
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया की महेश नवमी के पावन अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा पूरे मंदिर परिसर को सजाया जाएगा यह आयोजन हर वर्ष की भांति शांतिलाल, सत्यनारायण, संजय, रीना डाड की ओर से होगा चारभुजा नाथ के प्रातः 5:30 से 6:30 तक दुग्ध अभिषेक, दोपहर 11 बजे ध्वजा पताका अर्पण होगी ,तत्पश्चात महा आरती के बाद चारभुजा नाथ को छप्पन भोग धराया जाएगा आरती प्रसाद प्रसाद वितरण होगा आयोजन में श्रीनगर माहेश्वरी सभा सहित श्री माहेश्वरी समाज बड़ा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे


