बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोरिया का किया स्वागत।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) बजरंगदल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनोरिया का गुलाबपुरा आगमन पर देव पैलेस में पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के नेतृत्व में बजरंगियों,समाजसेवियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोरिया भीलवाड़ा जाते समय,अल्प प्रवास पर रुके थे।
पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोरिया, प्रांत संयोजक योगेश रेडवाल,विहिप जिला ग्रामीण सत्संग प्रमुख सुनील देवपुरा, सामाजिक कार्यकर्ता लालकृष्ण सेन, कुंवर हेमेंद्र सिंह सहित अतिथियों का, श्री राम चित्र अंकित भगवा दुपट्टा,सिरोपा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। सभी का आभार जताते हुए राष्ट्रीय संयोजक नीरज धनोरिया ने कहा की, ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में सेवा की आड़ लेकर, भोले आदिवासी ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराया गया। समाज को आज उन्हें तिरस्कृत नजरों से देखने की बजाय उनके घर जाकर संपर्क कर मुख्य सनातन की धारा में लेकर आना है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं बजरंगी धनराज गुर्जर ने,सन 2002 में , डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा राजस्थान में उस समय हुई सबसे बड़ी त्रिशूल दीक्षा महोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि उस समय 1100 बजरंगियों ने एक साथ त्रिशूल दीक्षा ली,साथ ही 2013 में हुए धर्म आंदोलन में बजरंगी व शहर वासियों ने कई यातनाएं सहते हुए,धर्म आंदोलन को सफल बनाय व विधर्मियो के आगे नही झुके। स्वयं सेवक संघ के खंड संचालक नरेंद्र केलानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वाइस चेयरमैन सावरनाथ योगी, विभाग ग्राम विकास प्रमुख कमल शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक आशीष दाधीच, गोपाल भील, रघुवीर वैष्णव, हरीश शर्मा, प्रवीण शारदा, हेमंत कुंभकार महादेव जाट, सुनील तोषनीवाल राजू वर्मा, विकास पारीक, लालचंद रेगर, गौतम आंचलिया, शिवनाथ सिंह राठौर ,पवन राज पारीक, ओम गुर्जर, श्री चंद्र गुर्जर, गोपाल सिंह वर्मा, उमेश मकवाना सहित सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद थे।



