विधायक बैरवा का बनेड़ा क्षेत्र में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

Published On:

Date:

विधायक बैरवा का बनेड़ा क्षेत्र में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

बनेड़ा ( KK Bhandari )
विधायक डॉ लालाराम बैरवा का बुधवार को शाहपुरा जाने से पूर्व बनेड़ा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया ।
जानकारी के अनुसार विधायक बैरवा भीलवाड़ा से रवाना होकर शाहपुरा जा रहे थे इस दौरान बनेड़ा से पहले ही कमालपुरा नहर के पास पूर्व सरपंच भेरू सिंह कमालपुरा (मासा) ने अपनी पूरी टीम के साथ भव्य स्वागत किया और उसके बाद अपने हजारों समर्थकों के साथ दोपहिया, चौपहिया वाहनों समेत रैली के रूप में विधायक बैरवा के साथ खुली जीप में सवार हो गए हो जिनका बनेड़ा पहुंचने पर नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, पथवारी चौराहा, माताजी खेड़ा चौराहा सहित अनेक जगह स्वागत किया गया।
बनेड़ा से रवाना होने के बाद सरदार नगर चौराहा, बामनिया चौराया, टोल प्लाजा के पास सहित अनेक जगह समर्थकों ने अगवानी करते हुए स्वागत किया । उसके बाद विधायक बैरवा शाहपुरा पहुंचे ।

Leave a Comment