हुरडा पीएम श्री विधालय में चिकित्सा टीम ने विधार्थियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) चिकित्सकों की टीम ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर राकेश सिंह ,डॉक्टर राकेश चलवारिया ,डॉक्टर दीपिका शर्मा, नरेंद्र कुमार कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ,राजेंद्र मालवीय नर्सिंग ऑफिसर ,संजू मीना कम्युनिटीज हेल्थ ऑफीसर ,रामराज मीणा लैब टेक्नीशियन, दुष्यंत पारीक लैब टेक्नीशियन एवं पप्पू लाल वार्ड बॉय द्वारा समस्त विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, लंबाई ,वजन एवं समस्त प्रकार की जांच की गई। डॉ राकेश सिंह ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। डॉ दीपिका शर्मा ने किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। पी ई ई ओ नंदकिशोर शर्मा ने योग एवं व्यायाम के द्वारा बच्चों को स्वस्थ रहने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग ने विद्यार्थियों को पैकेट एवं जंक फूड से दूर रहने और संतुलित भोजन करने की सलाह दी। उप प्रधानाचार्य विजय सिंह सोलेत ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सामान्य एवं विभिन्न प्रकार की दवाइयां वितरित की गई है। इस अवसर पर व्याख्याता गगन गॉड, सरिता बेरवा, दीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक राम गोपाल गुर्जर, निर्मला अरोड़ा, गोपाल तेली, बृजेश दाधीच, संजीत चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार सेवक, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल, कनिष्ठ सहायक चेतन गुर्जर सहित मौजूद थे।



