शाहपुरा मे महलों के अंदर बन रही टंकी के समर्थन में आए नगर वासी, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा मे महलों के अंदर बन रही टंकी के समर्थन में आए नगर वासी, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नगर में महलों के अंदर स्थित सुनसान पड़े रानी महल के कोने में इन दोनों चार लाख किलो लीटर की क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इसके समर्थन में आज नगर वासियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा टंकी वही बनाये जाने के समर्थन में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा ।जिसमें बताया गया कि नगर में टंकी को लेकर किसी तरह का कोई विरोधनहीं है सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जो उचित नहीं है। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि मदन सर्वा, वार्ड नंबर 7 के पार्षद स्वराज सिंह शेखावत वार्ड नंबर 27 के पार्षद डॉ मोहम्मद इसाक खान की अगुवाई में लोगों ने उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी की तथा टंकी वही बनाए जाने की मांग की। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनीबताया कि वर्षों से वीरान पड़े हुए रानी महल के एक कोने में टंकी का निर्माण किया जा रहा है क्योंकि परकोटे के अंदर करीब 40त आबादी निवास करती है जिनकी दैनिक जल की आवश्यकता को पूर्ति करने के लिए यह टंकी बनाई जा रही है क्योंकि महलों के बाहर बनी हुई टंकी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और यह स्थान शाहपुरा में ऊंचाई पर है जिसकी वजह से टेल तक पानी पहुंचाना संभव हो पाएगा। पार्षद डॉक्टर इसाकखान ने बताया कि शहर में टंकी को लेकर बरामद प्रचार किया जा रहा है जो कि गलत है प्रत्येक व्यक्ति की जनभावना यह है की टंकी यही बने जिससे लोगों को पानी की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके। पार्षद स्वराज सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सभी मानकों को तय करके ही उनके वार्ड में इस टंकी का निर्माण हो रहा हैबोरकर मीलोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहीं पर टंकी बने ऐसी जनभावना है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल शर्मा, एडवोकेट नमन ओझा पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मधु देवी पांडिक, हिंदू जागरण मंच कीकार्यकर्ता सुमित्रा माली मुकेश शुक्ला, मिंकु पांडिक, कैलाश वर्मा सोहनलाल सोनी मानसिंह चौहान, आजाद सिंह सांखला, लोकेश भारद्वाज, रामेश्वर बोहरा, पवन सुखवाल, नरेश व्यास, अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद, धनराज जीनगर, छोटू खा, ललित गुर्जर, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष पंकज सुगन्धि सहित कई जने मौजूद थे।

Oplus_131072

Leave a Comment

Related News