बनेड़ा ग्राम पंचायत नगर पालिका में क्रमोन्नत, विकास की अपार संभावनाएं

Published On:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

बनेड़ा ग्राम पंचायत नगर पालिका में क्रमोन्नत, विकास की अपार संभावनाएं

बनेड़ा [ केके भण्डारी ] राजस्थान सरकार द्वारा बनेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बनेड़ा ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस फैसले से स्थानीय नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और विकास योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका बनने से होंगे ये फायदे-
बनेड़ा के नगर पालिका बनने से क्षेत्र में जल निकासी, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी विकास की योजनाओं को गति मिलेगी। अब स्थानीय प्रशासन को अधिक वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सकेगा।
स्थानीय निवासियों में उत्साह-
नगर पालिका के रूप में क्रमोन्नत होने की खबर से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है।
इनका कहना-
1) शाहपुरा बनेड़ा के विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने बनेड़ा को नगर पालिका में क्रमोन्नत करवाने और विधानसभा क्षेत्र में दूसरी अनेक घोषणाओं के लिए राजस्थान भाजपा सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया ।
2)भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया ने राजस्थान सरकार द्वारा बनेड़ा को नगर पालिका में क्रमोन्नत करने पर माननीय विधायक डॉ लालाराम बैरवा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “अब हमें बेहतर सड़कें, जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था के साथ ही औद्योगिक, व्यापारिक, स्वास्थ्य-चिकित्सा, शिक्षा, खेल आदि अनेक क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाओं की उम्मीद जागी है। यह हमारे क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा कदम है।” बनेड़ा के नगर पालिका में क्रमोन्नत होने से स्थानीय विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
प्रशासन की तैयारियां-
नगर पालिका बनने के बाद बनेड़ा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही, क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए बजट और संसाधनों का सही तरीके से आवंटन किया जाएगा।

 

Leave a Comment

Related News