हुरडा कांग्रेस ब्लॉक की बैठक जिलाध्यक्ष त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आसींद विधानसभा की हुरडा ब्लॉक की मीटिंग जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता व विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह आमली एवं विधायक प्रत्याशी हगामी लाल मेवाड़ा, के आतिथ्य में हुई ।मीटिंग में बूथ लेवल पर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की बात की गई एवं निष्क्रिय पदाधिकारी को पद से हटाने की बात प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नगर पालिका के अध्यक्ष सुमित काल्या, हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, गज़मल जाट,नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, महावीर लडा, रामदेव खारोल, विनोद पुरोहित, यूनुस मोहम्मद श्री राम ,हरी राम, नरोत्तम, धनराज बैरवा, रामधन जाट, राजेश बिलाल, अजीत नहर, रतनलाल पाटनी ,राजकुमार पाटनी, सत्यनारायण, हरनाथ गुर्जर, नारायण, करीम खान, गनी मोहम्मद, रामधन जाट सहित सदस्य मौजूद थे।


