भाविप शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत एकादशी पर की गौ सेवा।

Published On:

भाविप शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत एकादशी पर की गौ सेवा।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा पापमोचनी एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के सदस्यों के साथ चेटीचंड पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की।परिषद परिवार की प्रेरणा से सिंधी पंचायत द्वारा चारे की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग किया गया। अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी के सानिध्य में मातृशक्ति मुन्नी देवी जागेटिया, भगवती देवी मूंदड़ा, पिंकी शर्मा, संगीता चौधरी,सत्यनारायण जागेटिया,बुद्धि प्रकाश शर्मा,सूरज करण लड्ढा,अनुराग चौधरी सिंधी समाज अध्यक्ष जीवत राम मेठानी, सुगन चंद जैसवानी आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। परिषद प्रवक्ता किशोर राजपाल ने बताया कि परिषद परिवार द्वारा पूर्व में उपचार केंद्र पर रोपित पौधों का अवलोकन कर सार संभाल की गई।

Leave a Comment

Related News