**फ्यूजन 2025 इंडियन पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव संपन्न**
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा इंडियन पब्लिक स्कूल जो शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है,ने अपने ग्यारहवें वार्षिक उत्सव फ्यूजन 2025 का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों की मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों का मन मोह लेने वाली रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शाहपुरा विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति श्री रघुनंदन सोनी, एडिशनल एसपी राजेश जी आर्य, चित्तौड़गढ़ डी जे अरुण जैन, सत्यनारायण बिड़ला, हमीरगढ़ एसडीम नेहा छिपा, एसीबीइओ भंवर बलाई, शांतिलाल मामोडिया,डॉ रवि वर्मा, अमित गुप्ता, विनीत जैन, बालकिशन जैन, वीके शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, राजेंद्र बोहरा,बजरंग सिंह राणावत, अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल पुरोहित उपस्थित रहे।
संस्था निदेशक रामपाल बिरला द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ लालाराम बेरवा ,नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, एडिशनल एसपी राजेश आर्य एवं विद्यालय के निदेशक रामपाल बिरला,प्रदीप पारीक एवं प्रधानाचार्या खुशनूरबानो के द्वारा मां शारदे और गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।।
**प्रस्तुतियों की झलक**
पर्यावरण संरक्षण का संदेश विद्यार्थियों द्वारा जंगल थीम नाटिका के माध्यम से दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मित्रता पर आधारित नन्हे बच्चों ने फ्रेंडशिप डांस प्रस्तुत कर दोस्ती के महत्व को दर्शाया ।
**ऐतिहासिक गाथाओं की झलक** भारत की गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम की झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें पद्मावती ,हाडा रानी शिवाजी, संभाजी ,मंगल पांडे एवं शाहपुरा के केसरी सिंह जोरावर सिंह प्रताप सिंह बारहठ के बलिदानों को याद किया गया।
**मुख्य अतिथि संबोधन**
शाहपुरा विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति के मूल्य एवं व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला एवं युवाओं को मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य एवं देश भक्त होना चाहिए।
**दशावतार प्रस्तुति**
विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु के 10 अवतारों और कल्कि अवतार थीम प्रस्तुत की जिसमें यह संदेश दिया गया है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तब तक भगवान अवतार लेकर धर्म का नाश करते हैं।
**महाभारत का नाट्य मंचन** विद्यार्थियों ने महाभारत के प्रसिद्ध प्रसंग ज्योत क्रीड़ा और द्रोपदी चीर हरण का मंचन किया जिसमें श्री कृष्ण द्वारा द्रौपदी का सम्मान बचाने व मान बनाए रखने का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। महाभारत में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश को भी बहुत बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को करतल ध्वनि से सराहा।
विशिष्ट अतिथि भाषण नगर परिषद सभापति श्री रघुनंदन सोनी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों के लिए समय अवश्य निकले एवं परिवारजनों के साथ भारतीय संस्कृति के त्यौहार एवं जीवन आदर्श समझाएं तथा मोबाइल के सदुपयोग की जानकारी देवें
**खेलों में भारतवर्ष की उपलब्धियां थीम**
विद्यार्थियों ने क्रिकेट,शतरंज, बैडमिंटन, शूटिंग, पैरालंपिक एवं विज्ञान जगत में भारत वर्ष की उपलब्धियां एवं चंद्रयान का सफल परीक्षण कर विश्व जगत में भारत के
नाम का परचम लहराने से संबंधित बहुत ही सुंदर और देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति दी।
इंडियन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य खुशनूर बानो ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत आज विद्यालय की स्थापना को 21 वर्ष होने के उपलक्ष में विद्यालय की उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम शैक्षिक एवं प्रशिक्षित क्रीडा क्षेत्र उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया एवं विद्यालय की भविष्य की योजनाओं की ओर प्रकाश डाला ।
**आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस थीम**
वर्तमान युग विज्ञान की नवीनतम तकनीकी कंप्यूटर रोबोटिक थीम आधारित बालकों के द्वारा नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक की उपयोगिता एवं इससे होने वाले नुकसान दोनों पहलुओं पर रोबोटिक डांस द्वारा प्रकाश डाला गया ।
विद्यालय के होनहार छात्र रहे रुद्र पुरोहित को नीट 2024 प्रथम प्रयास में पास कर गवर्नमेंट सीट मिलने पर समारोह में विद्यालय प्रबंधन द्वारा विधायक जी हाथों से पारितोषिक प्रदान किया गया।
अतिथिगण शिक्षाविद जयदेव जोशी, श्री रामप्रसाद पारीक, डॉक्टर अभय धाकड़ , डॉक्टर बालकिशन जैन, प्रोफेसर नेहा जैन, इत्यादि
कार्यक्रम में उपस्थित थे एवं समापन संबोधन श्रीमान सुभाष जी पारीक द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, वरिष्ठ शिक्षाविद ,चिकित्सा, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता ,पत्रकार विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों विद्यार्थियों कोरियोग्राफर एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन विद्यालय स्टाफ निक्की कुमारी, संयोगिता दुबे, चंचल शर्मा द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।