सर्व समाज द्वारा 147 वां साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर में सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ टीम द्वारा अनवरत प्रत्येक शनिवार को अलग अलग मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है 147 वां पाठ चेटीचंड महोत्सव के तहत हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर जय झूले लाल घाट नगरपालिका पर किया गया पाठ का संचालन किशोर राजपाल ने किया, ग्राम सचिव सूरजकरण लड्ढा एवम् भाविप अध्यक्ष सम्पत व्यास ने उपचार केंद्र की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उपचार केंद्र को गौ सेवा हेतु सहयोग राशि समर्पित की गई। इस दौरान जीवत राम मैठानी, प्रकाश किशनानी, दिनेश छतवानी, सतीश पेशवानी, सुनील मैठानी , हरीश छतवानी, हरीश गनवानी, सुरजाराम कुमावत, माणकचंद जैन, बलवीर सिंह, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, नवनीत जांगिड, पार्षद महादेव जाट, पार्षद रोहित चौधरी, कुलदीप आचार्य, सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। आने वाला 148 वां पाठ नवरात्रि के उपलक्ष में जय अम्बे कल्याण मंदिर सिंधी कॉलोनी पर किया जाएगा।