शाहपुरा रामनगर की सखियों ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

शाहपुरा रामनगर की सखियों ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा रामनगर की सखियों ने पंचायत समिति शिव मंदिर में धुमधाम से गणगौर उत्सव मनाया
कण कण सूं गूंजे जय जय राजस्थान… मरुधर थारा देश में उपजे तीन रत्न…भंवर माने खेलन दो गणगौर… आदि राजस्थानी भजनों पर रामनगर सखी मंडल की महिलाएं थिरकन पर मजबूर हो गई। मौका था शाहपुरा में रामनगर सखी मंडल द्वारा निकाली गई पारंपरिक सेवरा धारण शोभायात्रा का। सखी मंडल की किरण छीपा ओर भागिरथी नामा ने बताया कि महिलाओं ने सिर पर फूलों से सजा हुआ पारंपरिक सेवरा धारण कर शोभायात्रा निकाली। गणगौर का पर्व पूरे हर्षाेल्लास व पारंपरिक परिधान में सोलह सिंगार करते हुए सखी मंडल की सदस्यों के साथ साथ सभी महिलाओं व युवतियों ने प्रातः रामनगर काॅलोनी से सिर पर फूलों से सजा हुआ पारंपरिक सेवरा लेकर गणगौर माता के लोकगीत गाते हुए एवं नृत्य करते हुए महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में पंचायत समिति परिसर स्थित शिव मंदिर
में पहुंची। जहां पर विधि विधान के साथ कलश पूजा हुई जिसमें महिलाओं ने सेहरा की पुजा अर्चना की। इस अवसर पर कालोनी की भागिरथी नामा, मधु अजमेरा , मधु वैष्णव , शमिष्ठा चोबे , विमला चोबे , ज्योती बघेरवाल , एकता पाराशर , सोनिया काला , रेखा ओझा, किरण छीपा आदि रामनगर काॅलोनी की महिलाएं बड़ी तादाद में उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Related News