भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं राष्ट्रहित की पार्टी है – विधायक बैरवा
भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा फहराकर मनाया 46 व स्थापना दिवस
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
भारतीय जनता पार्टी ने विधायक लालाराम बैरवा की अगुवाई में नया बाजार में
वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा फहराकर 46 व स्थापना दिवस मनाया। इस मोटे पर विधायक बैरवा ने सभी वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओं को याद करते हुए कहा की
भाजपा नाम है विचार का,
भाजपा नाम है संस्कार का,
भाजपा नाम है सहकार का,
त्याग, समर्पण और राष्ट्र की सेवा में समर्पित भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर उन्हें नमन जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है।
साथ ही उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद जो अनवरत संगठन को अपनी ऊर्जा से सींच रहें है, आपका यह परिश्रम ही भाजपा के मजबूती से खड़े रहने का आधार स्तंभ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा भारत के वैभव को विश्व में पुनर्स्थापित करने के साथ देश के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति का एक माध्यम बनी है। भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शाहपुरा नया बाजार में श्याम सुंदर घीया के घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा रोहण कर 46 वा स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, मंडल महामंत्री महावीर सैनी , द्वारका मूंदड़ा, सीताराम बेरवा, चैतन वैष्णव, गोपाल घुसर , जलदीप पथिक, पवन सुखवाल, बीनू , सोनाली पोरवाल , सुनिता बलाई , वेशाली पोरवाल , शारदा सोनी ओर शाहपुरा भाजपा नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।