अहिंसा प्रचार समिति ने धार्मिक स्थल श्री अटला जी पर पशु बली रुकवाई।

Published On:

अहिंसा प्रचार समिति ने धार्मिक स्थल श्री अटला जी पर पशु बली रुकवाई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
अहिंसा प्रचार समिती गुलाबपुरा ने धार्मिक स्थल अटला जी महाराज देवस्थान पर हर नवरात्रि में पशु बली के लिए आने वालो की अहिंसा प्रचार समिती के सदस्यो द्वारा निगरानी की जाती है। हर नवरात्रि पर 24 घंटे निगरानी के वास्ते समिती के 3 व्यक्ति लगे हुए है। इस नवरात्रि पर भी एक पशु बली वास्ते सोजत सिटी (पाली) से लाया गया जिसे समिती के सदस्यों से समझाइस कर पशु को कुण्डल पहनाकर बोराजी का खेडा में कालू राम भील को सुपुर्द किया समिती के मंत्री सुरेंद्र सिह चोधरी ने बताया की तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी श्री एल. एन. मंत्री ने 1998 में अपने आदेशानुसार उपरोक्त देवस्थान पर पशु-पक्षी बली की रोक लगाई तथा बली निषेध क्षेत्र घोषित कीया तब से अहिंसा प्रचार समिती पशुबलि रोक रही है। इस पुनीत कार्य में स्थानीय पुलिस व प्रशासन का भी हमेशा सहयोग रहता।

Leave a Comment

Related News