*नगर निगम वार्ड परिसीमन को लेकर विधायक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हुआ विचार विमर्श*
-कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। शहर विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में कार्यालय पर नगर निगम वार्ड परिसीमन पर आपत्तियां, प्रदेश व केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं, विधायक आपके वार्ड तथा विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में बैठक हुई तथा कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, उपमहापौर रामनाथ योगी, पूर्व सभापति दिनेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री तुलसीराम शर्मा, विश्वबंधु सिंह राठौड़, कैलाश जीनगर, गोविंद राठी, सत्यनारायण गुग्गड ने बैठक को संबोधित किया। विधायक कोठारी को कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड परिसीमन को लेकर आक्रोश जताते हुए आपत्तियां बताई, प्रशासन व निगम द्वारा कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना परिसीमन तय करना उचित नही है। कार्यकर्तागणो ने अपने विचार रखते हुए बताया कि, इस बारे में निगम, जिला संगठन व प्रशासन की तरफ से कोई बैठक कर किसी भी तरह का विचार विमर्श नही किया गया जबकि भविष्य में भीलवाड़ा नगर को स्वच्छ व क्लीन बनाने में वार्डो के पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका निगम में होगी। वर्तमान में भी निगम में जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या का समय पर निदान नही हो पा रहा है। शहर के चारो ओर गंदगी का अंबार है, नियत समय पर कचरा नही उठ पा रहा है। जिससे बीमारियों का भय बना हुआ है, नालियों व नालो की सफाई भी नियमित नहीं हो रही है, जिससे आमजनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष था तथा भाजपा जिला संगठन के बारे में भी कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि पार्टी के महत्वपूर्ण बैठकों व कार्यक्रमों की सूचनाएं विधिवत रूप से नहीं मिल पा रही है। यह पार्टी विचारधारा के प्रतिकूल है।
इस विषय पर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक कोठारी से अनुरोध किया कि विधायक आपके वार्ड अभियान में प्रत्येक वार्ड के अंतर्गत बैठकें होनी चाहिए, जिससे जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने आश्वस्त किया कि आपकी आपत्तियां व समस्याओं का निदान करने का पूर्ण प्रयत्न करेंगे। अतिशीघ्र इसके किये समन्वय समिति बनाई जाएगी व हम सभी को प्रदेश व केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी है जिससे उनको लाभ मिल पाए। संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस मौके पर वक्फ बोर्ड बिल दोनों सदनों में पारित होने पर दुनिया के लोकप्रिय व ताकतवर नेता, युगपुरुष, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल 2025 को प्रातः 8 बजे विश्व कल्याण के लिए चित्रकूट धाम में आयोजित कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान भवानी शंकर दुधानी, राधेश्याम सोमानी, आनन्द चपलोत, संजय राठी, गोर्वधन सिंह कटार, राजकुमार ईनाणी, हिमांशु शुक्ला, महेंद्र सिंघवी, बिलेश्वर डाड, एडवोकेट अर्पित कोठारी, विजय सोनी, अभिजीत सारड़ा, अरुण विश्नोई, पवन लोढा, बादल सिंह राठौड़, अभिषेक जैन, नेमीचंद खटीक, अभिषेक पाराशर, सूंदर लाल बम्बोड़ा, किशोर लखवानी, रामसिंह शक्तावत, चेतन मानसिंहका, कमल कोठारी, दुर्गालाल बारेठ, राहुल नायक, गजेंद्र सिंह राठौड़, कमलेश तेली, सोनू यादव, ओमप्रकाश व्यास, सूरज जाट, गोविंद भदादा, गिरेन्द्र मिश्रा, भगत सेन, दिनेश सुथार, मनोज शर्मा, हीरा सा गुर्जर, वीरेंद्र सिंह राणावत, प्रिंस जैन सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।