सकल जैन संघ द्वारा नवकार दिवस मनाया गया

Published On:

गंगापुर में सकल जैन संघ द्वारा नवकार दिवस मनाया गया

गंगापुर

(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए जीतो एवं सकलजैन संघ की प्रेरणा से विश्व नवकार दिवस पर सवेरे 8:01 से 9:36 तक समस्त जैन समाज द्वारा स्थानीय कालू कल्याण कुंज में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप हुआ ।जिसमें जैन समाज के सभी संप्रदाय के काफी संख्या में श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही। एक जाप, एक स्वर, एक तरह की वेशभूषा में उपस्थित भाई बहनों ने डेढ़ घंटे तक नवकार मंत्र का सामूहिक जाप कर वातावरण में आध्यात्मिक रस उंडेल दिया। सभी के शांत चेहरे, शांत मन और आध्यात्मिक उनमेष से छलकती, स्वर लहरियों ने पूरे परिसर को गुंजित कर दिया। सभी के मन आनंद से सराबोर हो उठे।
स्मरणीय है कि दुनिया के 100 से अधिक देशों में जीतो के तत्वाधान में विश्व नवकार दिवस मनाने के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्रकाश बुलिया, मंत्री रमेश हिरण, महासभा सदस्य घेवर बाबेल, राजेश रांका, राजेश गोखरू स्थानकवासी समाज से सुरेश सिंघवी, चमन लोसर, लादू लाल मेहता, गौतम सांखला, संपत सेठिया, ओम प्रकाश सांखला, अमित सांखला के अतिरिक्त महिला मंडल के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। भगवान महावीर की जय के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Related News