बालिका विद्यालय भवन निर्माण के भामाशाह जागेटिया का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपाहेली कलां में विद्यालय भवन निर्माण के भामाशाह शंकर लाल जागेटिया विद्यालय में पहुंचने पर किया स्वागत , जागेटिया ने संपूर्ण भवन का अवलोकन किया | विद्यालय में माँ सरस्वती और स्व. श्री गुलाबचंद जागेटिया स्व. श्रीमती चन्द्रकांता जागेटिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जागेटिया परिवार अभिभूत हो उठा |संपूर्ण विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया ग्राम वासियों ने भी स्वागत किया हाल ही में जागेटिया परिवार द्वारा स्थानीय गांव में माहेश्वरी धर्मशाला में एक बड़ा बरामदा बनाकर गांव को भेंट किया | इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ गांव के गणमान्य नागरिकों मौजूद थे।
बालिका विद्यालय भवन निर्माण के भामाशाह जागेटिया का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


