महर्षि दाधीच महिला सेवा संस्थान द्वारा आमजन के लिए जल मंदिर का शुभारंभ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर में महृषि दाधीच महिला सेवा संस्थान द्वारा, बालाजी मंदिर पर जल मंदिर बनाकर, सेवाओं हेतु समर्पित किया गया। महर्षि दाधीच महिला सेवा संस्थान मंडल की रंजन व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि, चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शनिवार हनुमान जयंती के पावन पर्व पर, संकट मोचन बालाजी मंदिर स्थल पर ग्रीष्म ऋतु हेतु,जल मंदिर की स्थापना कर, सेवाओं हेतु समर्पित किया एवं देखरेख की जिम्मेदारी मातृशक्ति मंडल ने ली!
इस अवसर पर दाधीच सेवा संस्थान की मातृ शक्तियों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी की,विशेष पूजा अर्चना कर, जल मंदिर की स्थापना की । मातृशक्ति मंडल द्वारा मंदिर में भजन व गीत गाकर नृत्य कर हनुमान जयंती महोत्सव मनाया।
मंदिर विकास सेवा समिति के सदस्यों ने दाधीच सेवा संस्थान महिला मंडल का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। मातृशक्ति मंडल की रंजना व्यास ने बताया की हमारे शास्त्रों में वर्णित है कि, नर सेवा नारायण सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस संसार में इससे बड़ा परोपकारी सेवार्थ कुछ हो नहीं सकता। इस दौरान प्रज्ञा दाधीच, रीना दाधीच, रंजना व्यास, गायत्री दाधीच, मंजूशर्मा, मुन्ना दाधीच, उर्मिला जोशी, चंद्रकांता, स्वाती शर्मा, भंवरी देवी, संजू, रानू दाधीच, प्रीति सहित मातृ शक्तियों मौजूद थी।
महर्षि दाधीच महिला सेवा संस्थान द्वारा आमजन के लिए जल मंदिर का शुभारंभ।

Leave a comment
Leave a comment