भाजपा महिला मोर्चा के प्रवास के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी के प्रवास कार्यक्रम में भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष में 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार, नगर मंडल अध्यक्ष इंदर चंद चपलोत के सानिध्य में 12 अप्रैल शनिवार को भाजपा महिला मोर्चाजिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी ने प्रवास के दौरान वार्ड नंबर 20 में श्री अंबे कल्याण मंदिर में सफाई कर सेवा कार्य का काम किया व लाभार्थियों से भी सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान संपत देवी सेन, लाली देवी सोनी, गीता देवी खटीक, नैनी देवी सोनी , सुमित्रा वैष्णव, मीना मेघवंशी, माया खटीक, रीना चौहान, अनीता शर्मा, मंजू पोरवाल, रेखा तोमर, रेणुका राजावत, खुशबू मालीएवं अनीता शर्मा आदि कई महिलाएं मौजूद थी।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रवास के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


