क्षेत्र की बेटी रिनिका कंवर को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र की बेटी रिनिका कंवर को मिला राज्य स्तरीय सम्मान। सर्विससम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका रिनिका कंवर राजावत जो गुलाबपुरा की बेटी है उसको वर्ष 2021-22 के लिए समाज सेवा के क्षेत्र मे अद्वितीय योगदान हेतु आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में शासन सचिव डॉ. भानु प्रकाश अटरू ,आयुक्त कालेज शिक्षा डॉ बीआर अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व वीसी प्रकाश बरतुनिया, एसपी भटनागर क्षेत्रीय निदेशक, डॉ कृष्ण कुमार कुमावत राज्य संपर्क अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया । इससे पूर्व इन्होंने 2022 में कर्तव्य पथ पर परेड करते हुए राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया, जिसके लिए माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। अजमेर स्मार्ट सिटी व नशा मुक्ति जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, वृक्षारोपण अभियान में लगभग 100 पौधारोपण किए व पक्षियों के लिए चुग्गे की व्यवस्था की। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ , मतदान जागरूकता और सड़क सुरक्षा जैसे जन जागरूकता अभियानों में भी भाग लिया।
क्षेत्र की बेटी रिनिका कंवर को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।

Leave a comment
Leave a comment