क्षेत्र के सुधीर शर्मा बने गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय क्षेत्र के निवासी सुधीर शर्मा पुनः बने श्री गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,बढ़ाया क्षेत्र का गौरव। गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने सुधीर शर्मा के समाज के प्रति किये गये कार्य को देखते हुये 2025 से 2030 कार्यकाल के लिये पुनः श्रीगुर्जरगोड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गए। उक्त नियुक्ति पर गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी का आभार प्रकट किया।
क्षेत्र के सुधीर शर्मा बने गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

Leave a comment
Leave a comment