पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शर्मा ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ की व गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन पर देव पैलेस में पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया। वही दिनभर शहर के विभिन्न वार्डों में पार्षदों एवं विभिन्न संस्थाओं, समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजन ने जन्मदिन पर स्वागत किया एवं बधाई देकर दीर्घायु की कामना की गई।
पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शर्मा ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।

Leave a comment
Leave a comment