अखिल भारतीय गुर्जरगोड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शर्मा का किया स्वागत अभिनंदन।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) विजयनगर, युवा समाजसेवी सुजीत शर्मा का अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगोड ब्राह्मण महासभा के पुनः राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत होने पर सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया! उपाध्याय डेंटल हॉस्पिटल पर सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने सुजीत शर्मा के पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनने पर हर्ष अभिव्यक्त करते हुए माल्यार्पण, दुपट्टा व पगड़ी बंधवाकर अभिनंदन किया! शर्मा की सामाजिक सक्रियता व योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज की विभूति बताया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! साथ ही शर्मा की नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी का आभार अभिव्यक्त किया! इस अवसर पर विप्र समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष कंवरलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नेमीचंद शर्मा, गुर्जरगोड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लाडली प्रसाद जोशी, गुर्जरगोड ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष कैलाश चंद्र व्यास गुलाबपुरा, परशुराम सेना के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित उपाध्याय, प्रदेश सचिव रामगोपाल जोशी,अजमेर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर खंडेलवाल, जिला महामंत्री मोनू शर्मा, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राकेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री पवन शर्मा ,संभाग अध्यक्ष एडवोकेट परमेश्वर शर्मा, ब्रह्म शक्ति के जिला अध्यक्ष कपिल पंचोली, एडवोकेट अशोक शर्मा, विकास अधिकारी विष्णु उपाध्याय, रिटायर्ड प्रिंसिपल साहब शरण आचार्य, ओम प्रकाश व्यास, गौरी शंकर शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, अश्विनी शर्मा सहित गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय महासचिव शर्मा का अभिनंदन किया! कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव सुजीत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया!
अखिल भारतीय गुर्जरगोड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शर्मा का किया स्वागत अभिनंदन।

Leave a comment
Leave a comment