भाविप शाखा द्वारा पूर्णिमा पर चिकित्सालय में फल और शिशु किट वितरण किऐ।
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भारत विकास परिषद शाख द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर चिकित्सालय और मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र पर फल और नवजात शिशुओं को शिशु किट वितरित किए गए। परिषद मातृशक्ति के सानिध्य में फल व्यवस्था सत्यनारायण जागेटिया और स्वर्गीय श्याम लाल व्यास की पुण्य स्मृति में व्यास परिवार की ओर से की गई। शिशु किट व्यवस्था भामाशाह और साक्षी एंटरप्राइजेज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई।
परिषद द्वारा प्रति अमावस्या और पूर्णिमा को यह सेवा कार्य परिषद परिवार और भामाशाहों के सहयोग से किया जाता है। फल वितरण में मातृशक्ति ज्योति दिनवानी, व्यास परिवार से सुनीता पंचारिया, बहिन चंदा शर्मा,शारदा शर्मा मावली, संपत व्यास और किशोर राजपाल,कन्हैया लाल सोनी, सत्यनारायण जागेटिया, संजय चौधरी,अनुराग चौधरी ने सहयोग प्रदान किया। आगामी दिवस में वितरण करने हेतु 50 किट मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ को प्रदान किए गए। परिषद परिवार द्वारा भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया।


