हैप्पी आवर्स स्कूल के वार्षिकोत्सव मे 300 बच्चे देंगें विभिन्न प्रस्तुतियां
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल अपना दसवां एनुअल फंक्शन सेलिब्रेट करने जा रहा है, जिसमे 300 बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों देंगें प्रस्तुतियां। संस्थान के निदेशक दिनेश छतवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष यह आयोजन विद्यालय के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से होता है जिसके अंतर्गत विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती है व प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाता है। वर्ष भर की उपलब्धियों के लिए
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है I निदेशक महोदय ने बताया कि इस वर्ष एनुअल फंक्शन की थीम शंखनाद रखी गई है। शनिवार सायं को महालक्ष्मी समारोह स्थल में यह आयोजन विशाल स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के लगभग 300 बच्चे विभिन्न गतिविधियों में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
हैप्पी आवर्स स्कूल के वार्षिकोत्सव मे 300 बच्चे देंगें विभिन्न प्रस्तुतियां
Leave a comment
Leave a comment


