भव्य फाग उत्सव में भजन सम्राट सुनील गंधर्व ने बांधा समां
फूलों की वर्षा और फाग गीतों के साथ समाजजनों ने मनाया होली का पर्व
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। होली के पावन अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर के तत्वावधान में भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। फूलों की सुगंध और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक फाग गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया। 🌸🎶
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
संगठन के अध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भजन सम्राट सुनील गंधर्व ने राधा-कृष्ण के मधुर भजनों एवं पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके सुरों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। 🎤🙏
इस अवसर पर महिला संगठन द्वारा राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने एक-दूसरे को धुलेंडी की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। 🌺
मंत्री शुभम सोमानी ने बताया कि इस आयोजन में माहेश्वरी सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
कार्यक्रम में अशोक नौलखा, मितेश सोडाणी, राहुल सोमानी, अनिल जेथलिया, अभिषेक जागेटिया, शुभम तोषनीवाल, रामनिवास समदानी, कृष्ण गोपाल सोमानी, दिनेश हेडा, रामकिशन सोनी, श्यामसुंदर सोमानी, चंदा जागेटिया, ललिता राठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने सामूहिक रूप से फाग गीतों के साथ धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया। 🎉🌼


