क्षेत्र के आशुतोष जोशी ने UPSC में सफलता हासिल की, बने डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी(इलेक्ट्रिकल)
====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के निवासी आशुतोष जोशी पुत्र सुभाष जोशी ने कठिनतम मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी (इलेक्ट्रिकल) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आशुतोष जोशी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। जोशी की प्रारंभिक शिक्षा जिंक विद्यालय से हुई, जहां से उन्होंने अपनी मेहनत और लगन की मजबूत नींव रखी। जोशी की सफलता पर उनके मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
आशुतोष जोशी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गुलाबपुरा और आसपास के क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
क्षेत्र के आशुतोष जोशी ने UPSC में सफलता हासिल की, बने डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी(इलेक्ट्रिकल)
Leave a comment
Leave a comment


