श्री शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री शुभम सेवा संस्थान
व सहयोगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में
स्वर्गीय जोधसिंह स्वर्गीय भूरी बाई एवं स्वर्गीय शंभू सिंह चौधरी की पुण्य स्मृति में निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुक्रवार को श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय परिसरमें आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ लक्ष्मण सिंह बसंत सीमा चौधरी अमन ज्योति नवांश दिवित जैन विजयनगर तथा जितेंद्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक गुलाबपुरा द्वारा किया गया। संस्थान के मंत्री अनिल चौधरी ने बताया कि 28 मरीजो ने रजिस्ट्रेशन करवाया व डॉक्टर पार्थिव जोशी प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज शुरू किया। संस्थान के संरक्षक पुरुषोत्तम नवाल ने बताया कि मन और शरीर का इलाज करवाना चाहिए मन अगर स्वस्थ है तो तन अपने आप स्वस्थ हो जाएगा और अपने शरीर को एक घंटा प्रतिदिन देने के लिए कहा मनको हमेशा सकारात्मक सोच मे रखो तो कभी भी कोई बीमारी नहीं आएगी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्राकृतिक चिकित्सालय में शिविर के साथ-साथ जो लाभार्थी बंधु आते हैं उनसे एक पेड़ जरूर लगाए ताकि यह गुलाबपुरा हरा भरा हो जाए और पुलिस उपाधीक्षक ने प्राकृतिक पद्धति से इलाज करवाने के लिए सकारात्मक सोच रखना चाहिए। इस अवसर पर इलाज लेने वाले श्री संजय जैन चंडीगढ़ ने10 दिनों तक अपना उपचार लेने पर 5 किलो वजन कम हुआ और जो ऑक्सीजन की मशीन लगाकर के सोता था वह भी ठीक हो गया शरीर में स्पूर्ति आ गई और स्वस्थ होकर के चंडीगढ़ चले गए इसके साथ ही पंकज हाडा निंबाहेड़ा इनका हिप जॉइंट का घिसाव का इलाज 20 दिनों से उपचार लेने पर उनके भी काफी ठीक है इसके साथ ही प्रेमलता तोषनीवाल ने इलाज का अनुभव बताया कि मेरा यहां आकर के मैंने पूरी बॉडी को डिटॉक्स करवाया और अब मेरे बिल्कुल ठीक है बिना गायकवाड भीलवाड़ा जो ऑर्थो राइट्स की बीमारी से ग्रसित थे अब उनके काफी फर्क है और अभी भी यह इलाज ले रहे हैं इसके साथ ही मिर्गी रोग निवारक समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरडिया में भी अपने विचार व्यक्त किये और रुचि नवाल ने भी इस अस्पताल के गतिविधियों के बारे में बताया, अर्चना जोशी ने योग के बारे में काफी विस्तृत जानकारी दी और अंत में गोपाल जागेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सरिता चौधरी, मंजू डाड,
स्नेह लता ढाबरिया, रुचि नवाल,रामानवाल, रितुनवाल, सुरेश कुमार चौधरी, महावीर शर्मा, राजेंद्र जैसवाल, जय देवपुरा, रामकिशन त्रिपाठी, दिलीप पाराशर, सत्यनारायण जागेटिया, सुरेंद्र मिश्रा, डॉक्टर पार्थिव जोशी, रतनलाल लखारा, इंदर चंद ट्रेलर, महावीर सिंह, पूर्व पार्षद प्रेम चंद शर्मा,बाबू लाल काल्या सहित मौजूद थे।
श्री शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


