तुलसी अमृत महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
गंगापुर – (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) आचार्य श्री तुलसी अमृत महाविद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम मंगलवार को महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ शोभा पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबूलाल कच्छारा ने अपने उद्बबोधन में कहा कि जीवन में अनुशासन तथा दृढ़ निश्चय रखने पर ही व्यक्ति सफल हो सकता है! विद्यार्थियों को जीवन में श्रेष्ठ लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि प्रो. एमके रांका ने कहा कि विगत 32 वर्षों से यह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अध्यक्ष कच्छारा के नेतृत्व में यह महाविद्यालय दिनों दिन प्रगति की और अग्रसर हुआ है। समारोह के मुख्य वक्ता कुमुद कच्छारा ने जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मदन लाल कावड़िया, डॉ महेश शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को तिलक लगा मांगलिक खिलाकर विदाई दी। संचालन प्रो.रेवतसिंह राठौड़ ने किया! इस दौरान छीतरमल सिसोदिया, रमेश हिरण,चैनसुख जीनगर, शांतिलाल सिसोदिया आदि मौजूद थे।


