*होलिका दहन के बाद पत्थरबाजी की घटना*
*पुलिस ने 13 को किया गिरफ्तार*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा*
*द वॉइस आफ राजस्थान*
शाहपुरा- कस्बे की नई आबादी शाहपुरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा होलिका दहन के बाद पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ़्तार किया।
शाहपुरा थानाध्यक्ष राजकुमार नायक ने बताया कि कस्बे की नई आबादी क्षेत्र में होलिका दहन के बाद पत्थरबाजी की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मय जाप्ता तत्परता से मौके पर पहुंचे तो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी कर माहौल खराब करने की स्थिति पैदा कर रखी थी। पुलिस ने तत्परता से मौके पर लोकेश पिता कैलाश उम्र 21 साल, सांवर पिता हीरा कहार 22, जगदीश पिता बहरू कहार 28, भगवान लाल पिता देवी कहार 22,कालू पिता रामनिवास उमर 21 साल महेंद्र पिता दुर्गा लाल उम्र 22 साल सूरज पिता नारायण उम्र 18 साल कैलाश पिता गोवर्धन उम्र 19 साल कालू पिता पप्पू खटीक उम्र 35 साल भैरू पिता बद्री कहार उम्र 19 साल हेमराज पिता हीरा उमर 19 साल गोपाल पिता रामप्रसाद उम्र 21 साल कालू पिता हीरालाल उम्र 22 साल कुल 13 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच भी कर रही है।