पनोतिया में ब्राह्मण महापंचायत पोस्टर विमोचन के साथ बैठक का आगाज हुआ।
राजेश शर्मा धनोप।
शनिवार को गांव पनोतिया में ब्राह्मण समाज के साथ बैठक कर ब्राह्मण महापंचायत पोस्टर विमोचन व ब्राह्मण महापंचायत में भाग लेने पर सहमति बनी। बैठक में विप्र सेना सदस्य सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में 19 मार्च को होने वाली सर्व ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण बंधुओं को सम्मिलित होने के लिए सहमति प्रदान की। इस दौरान बैठक में सुनील जोशी, सत्यनारायण शर्मा, मेघराज जोशी, सुरेश शर्मा, दया शंकर जोशी, रामजीवण शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा, चतुर्भुज शर्मा, मनीष जोशी, धर्मीचंद श्रोत्रिय, सत्यनारायण व्यास
उपस्थित रहे। अन्य ब्राह्मण बंधुओं से फोन पर संपर्क करने पर सभी ने ब्राह्मण महापंचायत में भाग लेने पर सहमति जताई।