गंगापुर एबीवीपी ने किया खिलाड़ियों का सम्मान. गंगापुर- (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) वारंगल तेलंगाना में हुई मॉन्टेक्स क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नेशनल खिलाड़ी प्रेमचंद नायक को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । नगर मंत्री रतन गाडरी ने बताया कि प्रेम ने वारंगल में हुई प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे उसका चयन नेशनल लेवल पर हुआ और अब जून में थाईलैंड में आयोजित होने वाली मोंटेक्स बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।अध्यक्ष प्रत्याशी रहे अनिल ने सभी भाइयों को विद्यार्थी जीवन में खेल का क्या महत्व समझाया। इस दौरान महाविधालय संयोजक राज्यवर्धन सिंह, नगर सह मंत्री रौनक पारीक , राजेश रैगर , भैरू प्रजापत, विशाल हरिजन, सत्तू रैगर आदि मौजूद थे।


