मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृकुंडिया के तत्वाधान में 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , रेगर समाज महासम्मेलन मेवाड़. गंगापुर( रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृकुंडिया के तत्वाधान में क्षेत्र जैन जिला उदयपुर राजसमंद भीलवाड़ा चित्तौड़ के रेगर समाज के 68 जोड़े मेवाड़ की तीर्थ नगरी मातृकुंडिया में अक्षय तृतीया को तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे। समाज के मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से में नाचते गाते हुए विवाह स्थल पहुंची बिनोली में समाज के हजारों की संख्या में महिला पुरुष बालक रंग-बिरंगे नवीन वस्त्र धारण किए हुए नाचते गाते मनमोहक लग रहे थे । विवाह स्थल के मुख्य द्वार पर तोरण की रस्म अदा की गई गायत्री परिवार बड़ीसादड़ी के पंडित रमेश मोहिल एवं उनकी टीम के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन यज्ञ अग्नि के फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे के साथ निभाने सुख दुख में साथ निभाने सास ससुर को अपने माता-पिता मानने की शपथ लेते हुए परिणय सूत्र में बंधे वर-वधू को भामाशाह ने सामूहिक और व्यक्तिगत जीवन के सामान वस्तुएं कपड़े श्रृंगार के सामान गहने आदि उपहार में देखकर पुण्य लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूलाल कचनारिया एवं मुख्य अतिथि शंकरलाल फुलवारी कांगनी ने की विशिष्ट अतिथि की श्रंखला में भेरूलाल भगोरिया कांकरोली बगदीराम बागोरिया भिंडर नानूराम उज्जैनिया गंगरार चित्तौड़ लक्ष्मण लाल नोकिया उदयपुर ने की। कर्नल दुर्गा प्रसाद बदलोटिया केकड़ी कैलास देवतवाल, मांगीलाल सक्रवाल प्रदेश अध्यक्ष रेगर युवा शक्ति राजस्थान, कमलेश मौर्य यशवंत करोतिया ,राजेश करोतिया, निर्मल करोतिया ,राकेश डीडवानिया एकलिंग , करोतिया मांगीलाल जारोटिया, भवानी शंकर मौर्य ए ई एन गोपीलाल ज्ञानगढ़ ,गोपाल लाल आसींद भागीरथ, आसींद रामलाल सुकरीया दिलीप कुमार मंदसौर, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश देवकिशन रेडिया, बंसीलाल सरपंच राशमी राधेश्याम जी एसआई पारसमल , भेरुलाल भोजपुरिया बंसी लाल कासोटिया लालचंद गोपाल से सरपंच मातृकुंडिया ने समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया मंच कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के और लोक देवता बाबा रामदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित करके किया गायत्री नगर और उनकी टीम ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी ।सम्मेलन में लगभग पच्चीस हजार से अधिक रेगर समाज के गणमान्य नागरिक साक्षी बने । गणेश लाल जाटोलिया काकरवा सुकलाल जी वागोरिया बाबूलाल रेगर कन्हैयालाल राजनगर ने मंच का सफल संचालन किया कार्यक्रम में समाज के विभिन्न विभूति 1 लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा विनोद कुमार बरोलिया मोहन लाल रेगर बागोर नाथूलाल खारखन्दा रोशन लाल तनावा का खेड़ा एवं कई समाज के जागरूक नागरिकों ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई समाज के समाजसेवी लोगों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम में चार चांद लगाए डिंडोली के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई एवं कार्यक्रम के भामाशाहो व संपूर्ण समाज के आर्थिक शारीरिक मानसिक सहयोग से इतना बड़ा आयोजन कर पाए यह विस्तृत जानकारी मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष नाथू लाल कचनारिया ने दी


