उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मंत्री रावत भीलवाड़ा के 2 दिवसीय प्रवास पर महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा*
*द वॉइस आफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 27 अप्रैल
भाजपा महिला मोर्चा के तहत होने वाले विभिन्न , प्रभास कार्यक्रमों में उत्तराखंड की भाजपा प्रदेश मंत्री भावना रावत 29 -30 अप्रैल को 2 दिवसीय प्रवास पर भीलवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला मोर्चा के दो दिवसीय कार्यक्रमों में रावत मुख्य अतिथि भाग लेगी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि पत्रक वितरण, मतदाता अभियान ,संगठनात्मक मीटिंग , धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन, मोटा अनाज वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बैठक, मन की बात कार्यक्रम, अनुसूचित जाति कार्यकर्ता के साथ भोजन, मिसकॉल कार्यक्रम में शिरकत कर महिला मोर्चा पदाधिकारियों से मिलेगी



