पालिका सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी रहे हड़ताल पर , शहर में जगह जगह गंदगी के लगे ढेर!

Published On:

Date:

पालिका सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी रहे हड़ताल पर , शहर में जगह जगह गंदगी के लगे ढेर!
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने वाल्मिकी समाज संघर्ष समिति, के तत्वावधान में सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ! नगरपालिका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने सफाई काम को बंद कर हड़ताल पर बैठे , जिससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी, जगह जगह गंदगी व कचरे का ढेर लग रहा, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है ! संजय कुमार जमादार ने बताया कि जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होगी हम सभी हड़ताल पर बैठे रहेगें! हड़ताल पर संजय कुमार जमादार, श्याम लाल जमादार, राजकुमार जमादार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे!

Related News